Dhamtari Placement Camp 2026 धमतरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव धमतरी में मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात द्वारा आईटीआई प्रशिक्षणार्थी के लिए आगामी 27 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प एवं एप्रेटिंसशिप का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इसमें व्यवसाय इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमैन, शील मैटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, सीओई आटोमोबाईल के इच्छुक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हो सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों को दसवीं, आईटीआई अंकसूची, आईडी प्रूफ मूल कॉपी व छायाप्रति तथा 2 नग पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि 27 जनवरी को सुबह 9 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव में उपस्थित होने कहा गया है।

Post a Comment